मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले रतलाम जिले के 1207 विद्यार्थियों को आज लैपटॉप की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक क्
.
जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट स्कूल में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में मंत्री काश्यप 10 विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप राशि के चेक प्रदान करेंगे।
785 छात्राएं और 422 छात्र होंगे लाभान्वित
लाभान्वित होने वाले कुल 1207 विद्यार्थियों में 785 छात्राएं और 422 छात्र शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केसुराम निनामा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।
भोपाल से होने वाले मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे से जिले के सभी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय पर भी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।