करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर FIR का विरोध: मंदसौर SP ऑफिस में नारेबाजी कर रहे समर्थक; सैकडों लोगों के साथ घेराव करेंगे जीवन सिंह – Mandsaur News

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर FIR का विरोध:  मंदसौर SP ऑफिस में नारेबाजी कर रहे समर्थक; सैकडों लोगों के साथ घेराव करेंगे जीवन सिंह – Mandsaur News


राजपूत समाज के संगठन करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर मन्दसौर जिले के भावगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई है। इसके विरोध में शनिवार को वह अपने समर्थकों के साथ मंदसौर एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सैकडो

.

ठेका कर्मचारियों से फिरौती मांगने और मारपीट के आरोप

मंदसौर में करणी सेना परिवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर आरोप लगा था कि उनके साथियों ने शराब ठेके पर पहुंचकर ठेका कर्मचारियों से एक लाख रुपए महीना देने की फिरौती मांगी। मना करने पर मारपीट की गई और जातिसूचक गालियां दी गईं। मामला SC-ST एक्ट, फिरौती और मारपीट की धाराओं में दर्ज हुआ।

घटना 26 जून को भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव की है। उसी दिन FIR भी दर्ज हुई थी। लेकिन इस पूरे मामले का वीडियो गुरुवार को को सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसके बाद मन्दसौर कोर्ट ने जीवन सिंह की गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

समर्थक एसपी कार्यालय के बाहर बैठकर विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

समर्थकों के साथ करेंगे एसपी कार्यालय का घेराव

एफआईआर के विरोध में प्रदेशभर से करणी सेना परिवार के सदस्य और जीवन सिंह शेरपुर के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे है। शनिवार को वह अपने समर्थकों के साथ मंदसौर एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंच रहे हैं।

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सैडको पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। मंदसौर शहर की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले उनके समर्थक एसपी कार्यालय के बाहर बैठकर विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से सैकडों पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से सैकडों पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।

पीड़ित बोले- हमें धमकी दी गई, जातिसूचक शब्द कहे

पीड़ित कर्मचारी ऋतिक ने बताया कि 26 जून को वह और उसके साथी ऑफिस में थे। तभी पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह और नागेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर महीने 1 लाख रुपए दोगे, तभी ठेका चलेगा। मना करने पर मारपीट की गई और कहा कि हम जीवन सिंह शेरपुर के आदमी हैं।

मारपीट में कर्मचारी पुष्कर को गंभीर चोट आई है, जो अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने गाली-गलौज में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मारपीट में पुष्कर को गंभीर चोट आई थी और वह इलाजरत है।

सात लोगों पर FIR

एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें जीवन सिंह शेरपुर, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन और देवी सिंह शामिल है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। शेरपुर के खिलाफ मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में पहले से 12 केस दर्ज हैं। वहीं, मंदसौर कोर्ट ने जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।

आरोपी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

आरोपी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

शेरपुर बोले- राजनीतिक साजिश

इस संबंध में दैनिक भास्कर ने जब जीवन सिंह शेरपुर का पक्ष जानना चाहा तो उनका कहना था कि प्रशासन जानबूझकर अपराधी बनाना चाह रहा है। पुलिस उन पर झूठे मुकदमे दायर कर रही है। वह आरोपियों को जानते जरूर हैं लेकिन उनका आरोपी पक्ष से कोई लेना-देना नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें…

मंदसौर में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर FIR:शराब ठेके से एक लाख महीने की फिरौती मांगने, मारपीट और SC-ST एक्ट में केस

मंदसौर में करणी सेना परिवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर एक गंभीर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उनके साथियों ने शराब ठेके पर पहुंचकर ठेका कर्मचारियों से 1 लाख रुपए महीना देने की फिरौती मांगी। मना करने पर मारपीट की गई और जातिसूचक गालियां दी गईं। मामला SC-ST एक्ट, फिरौती और मारपीट की धाराओं में दर्ज हुआ है। पढ़ें पूरी खबर



Source link