जबलपुर में शुक्रवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई जगहों पर मुश्किलें भी बढ़ा दीं। जबलपुर से करीब 25 किमी दूर एक ट्रक, जिसमें सिलेंडर भरे थे, वह तेज बहाव में परियट नदी में बह गया था। वहीं जबलपुर-मंडला रोड की नागा घाटी मे
.
पहाड़ से गिरे पत्थर, घंटों रुका ट्रैफिक
जबलपुर-मंडला मार्ग पर नागा घाटी के पास पहाड़ से भारी पत्थर गिरने के कारण रोड पूरी तरह जाम हो गया। मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने पत्थर हटाकर यातायात बहाल किया।
24 घंटे में रिकॉर्ड 3 इंच बारिश, अलर्ट जारी
शुक्रवार को शहर में मौसम ने सीजन का नया रिकॉर्ड बनाया। सुबह से दोपहर तक 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कुल आंकड़ा अब तक 12.5 इंच पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट और बज्रपात के साथ अति वर्षा की चेतावनी जारी की है।
दिन-रात के तापमान में सिर्फ 2 डिग्री का अंतर
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन और रात का तापमान लगभग बराबर होने से मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात से लेकर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। चार मौसम प्रणाली एक साथ सक्रिय हैं, जिससे आने वाले दिनों में भी इसी तरह की बारिश की संभावना बनी हुई है।