पीटकर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने का आरोप: हरदा में महिला बोली- पति ने शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया – Harda News

पीटकर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने का आरोप:  हरदा में महिला बोली- पति ने शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया – Harda News



हरदा जिले के महिला थाने में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद तीन बार ‘तलाक’ बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार

.

महिला थाना प्रभारी अंजना मालवीय ने बताया कि पीड़िता की शादी वर्ष 2020 में मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इससे परेशान होकर महिला मायके चली गई।

ससुराल लौटी तो पति ने की मारपीट, फिर तलाक कुछ समय बाद जब वह वापस ससुराल लौटी तो पति ने मारपीट शुरू कर दी और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करने लगा। इस बीच आरोपी उसे छोड़कर कहीं चला गया। बाद में जब महिला दोबारा ससुराल गई तो पति ने उसे तीन बार ‘तलाक’ बोलकर घर से निकाल दिया।

महिला लौटी मायके, फिर दर्ज कराई रिपोर्ट घटना के बाद महिला अपने मायके हरदा आ गई और महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वसीम पिता अब्दुल कुरैशी, निवासी नर्मदापुरम, के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में इससे पहले भी दो महिलाओं ने तीन तलाक के प्रकरण दर्ज कराए थे।



Source link