महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा: 60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र – Ujjain News

महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:  60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र – Ujjain News


महाकाल मंदिर को मिला भक्तों का खुला दान।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे हैं। पहले यह संख्या 40 से 50 हजार होती थी। श्रद्धालुओं के बढ़ने के साथ मंदिर को मिलने वाला दान भी पिछ

.

मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के मुताबिक, महाकाल लोक के खुलने के बाद भक्त बड़ी संख्या में उज्जैन आ रहे हैं और खुलकर दान भी कर रहे हैं।वर्ष 2019-20 में मंदिर को करीब 15 करोड़ रुपए दान में मिले थे, जो 2023-24 में बढ़कर 59.91 करोड़ रुपए हो गए।2024-25 में अब तक 51.22 करोड़ रुपए का दान आ चुका है।

यह राशि सिर्फ भेंट पेटियों में डाले गए दान की है। मंदिर की अन्य कमाई मिलाकर यह आय एक अरब रुपए से भी ज्यादा है।

धार्मिक पर्यटन में भी रिकॉर्ड बढ़त

महाकाल लोक खुलने के बाद उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।2023 में 5.28 करोड़ लोग उज्जैन आए थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 7.32 करोड़ पहुंच गया है।यानि एक साल में 39% की बढ़ोतरी।

पिछले दो वर्षों में 12 करोड़ 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को उज्जैन पहुंचे हैं।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों में 6 धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनमें उज्जैन सबसे आगे है।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों में 6 धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनमें उज्जैन सबसे आगे है।

ये खबर भी पढ़ें…

महाकाल मंदिर के नए ब्रिज को एक तरफ से खोला

महाकाल मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को अब एक नया प्रवेश द्वार मिलने जा रहा है। महाकाल मंदिर में रूद्र सागर पर बना ब्रिज बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, फिलहाल इस ब्रिज को केवल मानसरोवर की ओर से ही खोला गया है। पूरी खबर पढ़ें…

महाकाल मंदिर में 24 घंटे मिलेगा लड्‌डू प्रसाद

उज्जैन में बाबा महाकाल की लड्डू प्रसादी अब श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिल सकेगी। इसके लिए महाकाल मंदिर में एटीएम जैसी मशीन लगाई जा रही है, जिसमें QR कोड स्कैन करते ही या कैश​​​​ डालते ही लड्डू प्रसादी का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link