5 मिनट पहलेलेखक: उत्कर्षा त्यागी
- कॉपी लिंक
NTA ने CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ अब देशभर के अंडर-ग्रेजुएट कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इस बीच कई स्टूडेंट्स ने क्वेश्चन पेपर में गलत सवाल और आंसर में गड़बड़ियों की शिकायत की है। इनमें कई टॉप स्कोरर्स भी शामिल हैं।
1 जुलाई को NTA ने CUET UG की फाइनल आंसर की जारी की थी जिसमें 27 सवालों को ड्रॉप किया गया था। इसके अलावा इस साल NEET UG में भी गलत सवालों को लेकर स्टूडेंट्स कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। हालांकि, NEET से जुड़ी इन याचिकाओं को खारिज किया जा चुका है।
इस बीच सवाल है कि एग्जाम कंडक्ट कराना- केवल यही एकमात्र NTA का काम है। फिर भी बार-बार क्वेश्चन पेपर में गलत सवाल क्यों आ रहे हैं।

CUET UG में सबसे ज्यादा सवाल ड्रॉप किए
हाल ही में हुए CUET UG 2025 में 27 सवालों को गलत पाया गया जिन्हें हटाया गया है। फाइनल आंसर की में इन सवालों को ड्रॉप किया गया और इनकी जगह कैंडिडेट्स को बोनस मार्क्स दिए गए।
CUET UG 2024 में 463 सवाल ड्रॉप किए गए थे जिनमें 404 ऑफलाइन मोड वाले क्वेश्चन पेपर के और 59 ऑनलाइन मोड वाले क्वेश्चन पेपर के सवाल थे। वहीं, CUET UG 2023 में 411 सवाल ड्रॉप गलत होने की वजह से ड्रॉप करने पड़े।
CUET UG में कुल 37 सब्जेक्ट्स होते हैं जिनमें से कैंडिडेट्स 5 के लिए अपियर हो सकते हैं। हर सब्जेक्ट में 50 सवाल पूछे जाते हैं जिन्हें हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है। हर सही जवाब के लिए +5 और गलत जवाब के लिए -1 मार्क्स होता है।
बात CUET PG की करें तो साल 2024 में 92 सवाल और 2022 में 83 सवाल ड्रॉप किए जा चुके हैं।
NEET में 1 गलत सवाल और 44 को मिली AIR 1
NEET UG एग्जाम में कुल 180 सवाल होते हैं। इनमें 45 फिजिक्स, 45 केमिस्ट्री और 90 सवाल बॉयोलोजी के होते हैं। NEET UG 2025 में सेट 45 के क्वेश्चन नंबर 63 के दो ऑप्शन सही थे जिससे एग्जाम के दिन स्टूडेंट्स को काफी कंफ्यूजन हुआ।
फाइनल आंसर की में NTA ने इस तरह के दो सवालों के लिए दो ऑप्शन्स को सही माना। दोनों में से कोई भी जवाब चुनने वाले कैंडिडेट्स को इस सवाल के लिए पूरे नंबर मिले थे।
साल 2024 NEET UG के पेपर में एक सवाल के गलत होने की वजह से NTA ने उसे ड्रॉप किया और सभी स्टूडेंट्स को बोनस मार्क्स दिए। इस वजह से 44 कैंडिडेट्स को 720 में से 720 का परफेक्ट स्कोर मिला और मल्टीपल कैंडिडेट्स को AIR 1 मिली। इसी वजह से इस साल रैंक इन्फ्लेशन की वजह से कई बच्चों को अच्छी रैंक मिलने पर भी अच्छा कॉलेज नहीं मिल सका।
NEET UG 2023 में 2 और NEET UG 2022 में 1 सवाल ड्रॉप किया गया था।

पिछले साल NTA से रिक्रूटमेंट एग्जाम्स का मैनेजमेंट छिना
अब NTA सिर्फ एंट्रेंस एग्जाम्स कराता है। पहले कई रिक्रूटमेंट एग्जाम्स भी NTA कराता था। दरअसल, पिछले साल NEET UG को लेकर हुए पूरे विवाद के बाद NTA के ऊपर कई तरह के सवाल उठे थे। ऐसे में एक कमेटी बनाई गई और रिक्रूटमेंट एग्जाम्स का मैनेजमेंट NTA से छीन लिया गया।
सवाल ड्रॉप होने से नुकसान क्या है?
स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह सवाल ड्रॉप होने और उनकी जगह बोनस मार्क्स मिलने से कॉम्पिटीशन खराब होता है। जो स्टूडेंट पढ़कर आया है उसे आसानी से समझ आ जाएगा कि सवाल गलत है। वो उसे छोड़ देगा।
वहीं, जिसने पढ़ाई नहीं की है वो या तो अटेम्प्ट करेगा या छोड़ देगा। ऐसे में दोनों ही स्टूडेंट्स को बराबर बोनस मार्क्स मिल जाएंगे। 2024 NEET UG एग्जाम में कुछ ऐसा ही हुआ था जिसकी वजह से 44 कैंडिडेट्स को रैंक 1 मिली थी और इन सभी को परफेक्ट स्कोर मिला था।
इसकी वजह से रैंक इन्फ्लेशन हुआ और अच्छी रैंक लाने पर भी बहुत से स्टूडेंट्स को अच्छा कॉलेज नहीं मिल सका।
इसके अलावा दूसरा बड़ा नुकसान समय का होता है। कॉम्पीटेटिव एग्जाम्स में टाइम मैनेज करना एक बड़ा टास्क होता है। ऐसे में गलत सवाल आने पर कंफ्यूजन पैदा होता है और गलत सवालों पर स्टूडेंट्स का टाइम वेस्ट होता है।
——————-
ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
1. CUET UG रिजल्ट का लिंक लाइव: डायरेक्ट लिंक से देखें मार्कशीट; 230 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज में मिलेगा अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला

NTA ने CUET UG 2025 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…