खंडवा में शादीशुदा महिला से रेप, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार: एक महीने से तलाश कर रही थी पुलिस; लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा – Khandwa News

खंडवा में शादीशुदा महिला से रेप, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:  एक महीने से तलाश कर रही थी पुलिस; लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा – Khandwa News



खंडवा में एक शादीशुदा महिला के साथ रेप की वारदात हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। आरोपी में मुंबई में रहकर वहां ऑटो चलाता हैं। वो खंडवा में अपने गांव आया और दुष्कर्म के बाद वापस मुंबई चले गया।

.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सायबर एक्सपर्ट की मदद से मुंबई में उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार किया।मामला थाना जावर क्षेत्र का हैं। एक शादीशुदा महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर 2 जून को एफआईआर दर्ज कर ली।

पति के साथ दर्ज कराई शिकायत पीड़िता ने बताया कि आरोपी चंद्रभान मुंबई में रहता है और अक्सर गांव आता है। इस बार जब वो गांव आया तो उसके घर आया। अकेला पाकर उसने जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया और वापस मुंबई भाग गया। महिला ने पति को घटना के बारे में बताया और शिकायत।

सायबर सेल की मदद से पकड़ाया आरोपी टीआई जीपी वर्मा के मुताबिक, पीड़िता के बयान अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया। जांच कर रही महिला एसआई प्रभा श्रीवास ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सायबर सेल की मदद ली गई। आरोपी को ठाणे (मुंबई) से हिरासत में लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।



Source link