मैहर के दधीच गांव में घुसा 8 फीट का मगरमच्छ: वन विभाग की टीम ने 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मार्कण्डेय डैम में छोड़ा – Maihar News

मैहर के दधीच गांव में घुसा 8 फीट का मगरमच्छ:  वन विभाग की टीम ने 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मार्कण्डेय डैम में छोड़ा – Maihar News


मैहर के रामनगर थाना क्षेत्र के दधीच गांव में शनिवार रात एक मगरमच्छ घुस आया। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

.

रात करीब 9 बजे सूचना मिलते ही मैहर, अमरपाटन और मुकुंदपुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सर्चलाइट और टॉर्च की मदद से मगरमच्छ की तलाश शुरू की। रात 2:30 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रविवार सुबह 3 बजे इसे रामनगर के मार्कण्डेय डैम में छोड़ दिया गया।

देखिए तस्वीरें…

मैहर वन विभाग के रेंज अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मगरमच्छ 7 से 8 फीट लंबा था। गांव डैम के पास होने की वजह से वह बस्ती में आ गया था।

रेस्क्यू टीम में रेंजर सतीश चंद्र मिश्रा और शुभम खरे, डिप्टी रेंजर अमरपाटन शुक्ला, शिवम परोहा, अभिषेक परिहार, अभिषेक विश्वकर्मा, अखिलेश मिश्रा, व्यास पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, अरुण सिंह, सीताराम और संजय शामिल थे।



Source link