सीता नहानी की मरम्मत के लिए एक करोड़ मंजूर: एमपी टूरिज्म ने जारी किया टेंडर; तीन साल से पेंडिंग था प्रस्ताव – Burhanpur (MP) News

सीता नहानी की मरम्मत के लिए एक करोड़ मंजूर:  एमपी टूरिज्म ने जारी किया टेंडर; तीन साल से पेंडिंग था प्रस्ताव – Burhanpur (MP) News



टेंडर सब्मिट करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई है और 25 जुलाई को टेंडर खोला जाएगा।

बुरहानपुर के वार्ड नंबर 22 स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थल सीता नहानी के जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू होगा। मध्य प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट ने इसके लिए 1.07 करोड़ 25 हजार रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर सब्मिट करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई है और 25

.

ये प्रस्ताव साल 2023 में नेपानगर नगर पालिका की नई परिषद की पहली बैठक में पारित किया गया था। मध्य प्रदेश योजना आयोग से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव को संस्कृति व पर्यटन विकास विभाग में भेजा गया। तत्कालीन मंत्री उषा ठाकुर ने इसे स्वीकृत कर इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे।

डेढ़ साल पहले अधिकारियों ने किया था निरीक्षण पिछले तीन सालों से ये प्रस्ताव अलग-अलग कारणों से लंबित था। करीब डेढ़ साल पहले जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सीता नहानी का निरीक्षण किया था। तत्कालीन कलेक्टर भव्या मित्तल ने पैसे लैप्स न हो इसके लिए प्रयास किए, लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के कारण फाइल आगे नहीं बढ़ पाई। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस ऐतिहासिक स्थल का कायाकल्प संभव हो पाएगा।

पहली बैठक में रखा था प्रस्ताव नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर ने बताया कि 2022 में नगर पालिका परिषद की पहली बैठक में सीता नहानी के जीर्णाद्धार का प्रस्ताव रखा गय था। भोपाल स्तर से भी इसे लेकर प्रयास किए गए थे, लेकिन किसी न किसी कारण से फाइल आगे बढ़ती रही। अब जाकर टेंडर जारी हुए। धार्मिक और ऐतिहासिक सीता नहानी का जीर्णोद्धार हो सकेगा।



Source link