मोहर्रम जुलूस: दोपहर 2 से राजबाड़ा, हरसिद्धि से कलेक्टोरेट, कर्बला तक ट्रैफिक डायवर्शन रहेगा – Indore News

मोहर्रम जुलूस:  दोपहर 2 से राजबाड़ा, हरसिद्धि से कलेक्टोरेट, कर्बला तक ट्रैफिक डायवर्शन रहेगा – Indore News



शहर में रविवार को मोहर्रम पर जुलूस निकाले जाएंगे। इसे लेकर यातायात पुलिस और प्रशासन ने जुलूस मार्गों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इन मार्गों से रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला जाएगा। इस दौरान बड़े और चार पहिया वाहनों का रूट डायवर्ट किया जा

.

मोहर्रम का सरकारी ताजिया रविवार को इमामबाड़ा से दोपहर 2 बजे उठकर सुभाष चौक, राजबाड़ा, यशवंत रोड, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धि, मोती तबेला, कलेक्टोरेट चौराहा होता हुआ धोबी घाट मैदान पर आएगा। इससे मैदान पर व रास्ते में अधिक भीड़ होने की संभावना है। इसलिए यातायात को व्यवस्थित निकालने के लिए बड़े वाहन व चार पहिया वाहनों का डायवर्शन किया जाएगा।

भंवरकुआं से महू नाका जाने वाले केसरबाग आरओबी होते हुए जाएं

  • सुबह 11 बजे बाद सिटी बसें राजबाड़ा और जवाहर मार्ग पर नहीं चल सकेंगी। जो सिटी बसें जवाहर मार्ग से आना चाहती हैं, उन्हें मृगनयनी चौराहा व सुभाष मार्ग से आवागमन करना होगा।
  • ट्रक व भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से चोइथराम मंडी चौराहा, राजेंद्र नगर ब्रिज होते हुए नर्मदा नगर चौराहा से रिंग रोड आ-जा सकेंगे।
  • बस और चार पहिया वाहन जो भंवरकुआं, टॉवर चौराहा से महू नाका की ओर जाना चाहते हैं वे टॉवर चौराहा, पलसीकर से माणिकबाग ब्रिज होते हुए राजीव गांधी चौराहा से राजेंद्र नगर, उत्सव होटल, गोपुर, फूटी कोठी होते हुए गंगवाल की ओर जा सकेंगे।
  • भारी वाहन जो गंगवाल, महू नाका से ट्रांसपोर्ट नगर तरफ जाना चाहते हैं, वे गंगवाल से चंदन नगर, फूटी कोठी व महू नाका से फूटी कोठी होते हुए राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा से ट्रांसपोर्ट नगर जा सकेंगे।
  • चार पहिया और दो पहिया जो पलसीकर तरफ से महू नाका, अन्नपूर्णा, फूटी कोठी तरफ जाना चाहते हैं, वे पलसीकर से माणिकबाग ब्रिज, चोइथराम सब्जी मंडी होते हुए केसरबाग आरओबी से अन्नपूर्णा, फूटी कोठी व महू नाका की ओर जा सकते हैं।
  • अन्नपूर्णा व फूटी कोठी तरफ से यशवंत रोड तरफ जाने वाले टू व्हीलर और फोर व्हीलर महू नाका से गंगवाल चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा, सुभाष मार्ग से जा सकेंगे।
  • जो वाहन भंवरकुआं, टॉवर चौराहा तरफ से महू नाका की ओर जाना चाहते हैं, वे आरटीओ रोड होते हुए केसरबाग आरओबी से चोइथराम होते हुए भंवरकुआं आ-जा सकेंगे।



Source link