खरगोन में हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम की दसवीं तारीख को रविवार को प्रमुख ताजियों का जुलूस निकाला गया। शहर में 18 से अधिक ताजियों का भ्रमण कराया गया। जुलूस झंडा चौक से होकर शाम को वापस लौटा। सोमवार को शहर में 80 से अधिक छोटे-बड़े ताजियों का जुल
.
मुस्लिम समुदाय ने यौमे असुरा जौहर की नमाज के बाद विभिन्न क्षेत्रों से ताजिए निकाले। कुम्हारवाड़ा क्षेत्र, शाही मस्जिद, इमलीपुरा से जुलूस शुरू हुआ। यह मोहन टॉकीज से प्रारंभ होकर रामेश्वर टॉकीज रोड पहुंचा। फिर गोल्ड बिल्डिंग चौराहा और सराफा बाजार होते हुए झंडा चौक तक गया। श्रद्धालुओं ने रास्ते में लोबान जलाकर जियारत की।
जबकि मुल्लानवाड़ी क्षेत्र से 10 ताजियों का चल समारोह निकला। इस दौरान लोगों ने या हुसैन के नारे लगाए। गोल्डन ताजिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शाम को कर्बला में प्रतीकात्मक विसर्जन संपन्न हुआ।

