‘या अली-हुसैन’ के नारों के साथ मातम मनाया: राजगढ़ में गणेश छतरी चौक से सवारी निलकी; रात तक होंगे ताजियों के दर्शन – rajgarh (MP) News

‘या अली-हुसैन’ के नारों के साथ मातम मनाया:  राजगढ़ में गणेश छतरी चौक से सवारी निलकी; रात तक होंगे ताजियों के दर्शन – rajgarh (MP) News


राजगढ शहर के गणेश छतरी चौक पर शहर भर से लाए गए ताजिए एकत्र रविवार को किए गए। यहां माहौल पूरी तरह मातमी बना हुआ था। लगातार ढोल और नोबत की धुन से पूरा इलाका गूंज रहा था। शाम करीब 5 बजे पुरा मोहल्ले से नाल साहब की पारंपरिक सवारी निकाली गई, जो गणेश छतरी

.

सवारी के साथ चलते युवाओं और समाजजन ने ‘या अली-हुसैन’ के नारे लगाए। सवारी के दौरान बाजार की सड़कों पर श्रद्धालु महिलाएं मन्नतें लेकर बैठ गई, जो समाज की गहरी आस्था का प्रतीक है।

सवारी में मुस्लिम समाज के सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। इस दौरान नोबत, ढोल-नगाड़े के साथ पूरा माहौल ग़मगीन हो गया। शाम को नाल साहब की सवारी को नेवज नदी किनारे ले जाकर परंपरागत तरीके से ठंडा किया गया।

मुख्य बाजार में रखे गए ताजिए, रातभर रहेंगे दर्शन सवारी के बाद मुख्य बाजार में शहर भर के ताजिए सजाकर रखे गए, जहां रातभर लोग दर्शन के लिए पहुचेंगे । सोमवार को अलसुबह 6 बजे सभी ताजिए राजमहल परिसर में एकत्र होंगे। वहां से ताशे बजाते हुए कर्बला ले जाया जाएगा। कर्बला पहुंचकर ताजिए परंपरागत विधि से ठंडे किए जाएंगे, जिसके साथ मोहर्रम का यह पवित्र पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।



Source link