Jabalpur News: जबलपुर वाले ध्यान दें! 8 जुलाई तक बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले पढ़ लें खबर

Jabalpur News: जबलपुर वाले ध्यान दें! 8 जुलाई तक बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले पढ़ लें खबर


Last Updated:

Jabalpur Route Diverted: रानीताल चौक से आने वाले वाहनों में मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा आदि को बल्देवबाग चौक से एमआर-4 रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.

जबलपुर में दमोहनाका चौक के नीचे तीन हिस्सों के रास्ते को 8 जुलाई तक बंद कर दिया गया है. फ्लाईओवर एक्सटेंशन वाले इस हिस्से में नीचे सड़क और नाली का निर्माण तेज गति से किया जा रहा हैं.

b

इस चौराहे के तीन हिस्से के मार्ग को 400-400 मीटर की सीमा में बंद किया गया हैं. ईई शिवेंद्र सिंह के अनुसार, ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव की वजह से मशीनरी का मूवमेंट और ऐसे में निर्माण कार्य संभव नहीं हो सकेगा.

c

यही कारण हैं मार्ग को ब्लॉक किया गया है. हालांकि यात्रियों को तकलीफ न हो इसके लिए बकायदा <span class=”c599c552″>डायवर्जन</span> भी लगाए गए हैं. लेकिन फिर भी शॉर्टकट के कारण राहगीर <span class=”c599c552″>डायवर्जन</span> का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.

d

गौरतलब है कि दमोहनाका चौक पर मदनमहल चौक की तरह रोटरी तैयार की गई है. जबलपुर में बन रहा यह फ्लाईओवर प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है. जिसे करीब 11 सौ करोड़ रुपए से तैयार किया जा रहा है.

e

अधारताल से दमोहनाका की तरफ आने वाला ट्रैफिक मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो और ई-रिक्शा आदि को गोहलपुर थाने से अमखेरा रोड, खजरी बायपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा. वहीं दोपहिया वाहन शांति नगर चौक से दाहिने ओर डायवर्ट होते हुए पाटन मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे.

f

रानीताल चौक से आने वाले वाहनों में मेट्रो बस, हैवी व्हीकल, कार, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा आदि को बल्देवबाग चौक से एमआर-4 रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. दोपहिया के लिए गोपाल आर्केड से बाईं ओर रूट डायवर्ट किया गया है.

g

पाटन और आईएसबीटी चौक से दमोहनाका की तरफ आने वाले बड़े और तिपहिया वाहनों को आईएसबीटी से खजरी बायपास होते हुए अमखेरा रोड की ओर का रूट दिया गया है. दोपहिया वाहन शांति नगर की बाई ओर के डायवर्टेड रूट का इस्तेमाल कर सकेंगे.

homemadhya-pradesh

जबलपुर वाले ध्यान दें! 8 जुलाई तक बंद रहेंगे ये रास्ते, पढ़िए ट्रैफिक एडवाइजरी



Source link