इंदौर में भारतीय खेल प्राधिकरण का रेफरी गिरफ्तार: शादीशुदा महिला से जॉब के नाम पर की धोखाधड़ी, रेप कर बनाया वीडियो – Indore News

इंदौर में भारतीय खेल प्राधिकरण का रेफरी गिरफ्तार:  शादीशुदा महिला से जॉब के नाम पर की धोखाधड़ी, रेप कर बनाया वीडियो – Indore News



आरोपी विनय कुमार पर रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

इंदौर में रहने वाली शादीशुदा महिला ने भारतीय खेल प्राधिकरण के रैफरी विनय कुमार के खिलाफ रुपए लेकर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में लिखित शिकायत राजेन्द्र नगर पुलिस को 18 जून को की थी। इसके बाद महिला ने उस पर रेप का आरोप भी लगाया था।

.

तिलक नगर पुलिस ने मंगलवार को रैफरी को हिरासत में ले लिया। जिसे लेकर उसके वकीलों ने विरोध किया। पीड़िता की शिकायत पर रेप के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी रैफरी ने कोच के लिए असिस्टेंट की नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए अकाउंट में डलवाए। फिर शोषण कर वीडियो बनाया। इस मामले में पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था।

जुलाई 2024 में जॉब के दौरान हुई थी पहचान राजेंद्र नगर पुलिस के पास निजी संस्थान में नौकरी करने वाली युवती ने भारतीय खेल प्राधिकरण के विनय कुमार निवासी स्कीम नंबर 140 के खिलाफ लिखित शिकायत की थी।

पीड़िता के मुताबिक उसकी जॉब के दौरान जुलाई 2024 में विनय से पहचान हुई। विनय ने सरकारी नौकरी का झांसा दिया। जिसमें कहा कि प्राधिकरण में कोच असिस्टेंट की जॉब खाली है।

इसके बाद उसने जॉब के लिए पहले 15 हजार मांगे। महिला ने वह पहले ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जॉब में आगे पेमेंट देने की बात हुई। जिसमें फरवरी 2025 में 4 लाख 60 हजार की मांग की। जो महिला ने नकद दे दिए। इसके बाद विनय ने कुछ मेल बताए ओर कहा कि प्रोसेस हो गई है। अगले माह जॉब लग जाएगी।

इसके बाद 3 लाख 30 हजार की डिमांड ओर की। जिसमें महिला ने अपने जेवर गिरवी रखने के बाद अकाउंट से विनय कुमार को रुपए दे दिए। इसके बाद जॉब के लिए विनय को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। बाद में उस पर दबाव डाला तो वह बड़े लोगों से पहचान होने की धमकी देने लगा।

हिरासत में लिया तो विवाद करने लगे वकील पीड़िता ने बाद में आरोप लगाया कि विनय ने जान पहचान बढ़ने के साथ उसके साथ कई बार स्कीम नंबर 140 में उसके घर पर रेप किया।

मामले में राजेंद्र पुलिस ने घटनास्थल तिलक नगर थाने का होने की बात कर पीड़िता को वहां भेजा। मंगलवार को तिलक नगर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसे लेकर विनय के वकीलों ने पुलिस से विवाद किया। मामले में रेप को लेकर FIR की गई है।



Source link