मध्य प्रदेश के बैतूल में मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है. एंबुलेंस सर्विस कंपनी की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है. दरअसल एक एंबुलेंस के बैकडोर का हैंडल टूट गया, तो रस्सी के सहारे दरवाजा लगाया जा रहा है. पतली रस्सी के सहारे पिछला डोर बंद किया जा रहा है. इस तरह की एंबुलेंस में मरीज पीछे की तरफ ही होते हैं, इसलिए बैकडोर दुरुस्त रहना जरूरी है. वहीं एंबुलेंस चालक गलती मानने को तैयार नहीं है. बता दें कि बैतूल के सरकारी अस्पतालों में भोपाल की जय अम्बे एंबुलेंस सर्विस की एंबुलेंस चल रही हैं.