गजराज लोधी की तलाश में मूड़रा बरवाह पहुंचे पूर्व CM: घर पर नहीं मिला परिवार; मुगांवली थाने में दिया गुमशुदगी का आवेदन – Ashoknagar News

गजराज लोधी की तलाश में मूड़रा बरवाह पहुंचे पूर्व CM:  घर पर नहीं मिला परिवार; मुगांवली थाने में दिया गुमशुदगी का आवेदन – Ashoknagar News

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह मंगलवार को मल खिलाने के मामले में चर्चित गजराज लोधी के घर पहुंचे। घर पर गजराज या उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला।

.

दोनों नेताओं ने आधे घंटे से अधिक समय तक गांव में रुककर ग्रामीणों से चर्चा की। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने गांव में मल खिलाए जाने की बात का जिक्र किया था। इसके बाद दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह मुंगावली थाने पहुंचे, जहां उन्होंने गजराज लोधी और उनके परिवार की गुमशुदगी का आवेदन दिया। उन्होंने पुलिस से तलाश करने की मांग की है।

ग्रामीणों से चर्चा करते पूर्व सीएम।

गुमशुदगी दर्ज कराने की घोषणा की थी

गौरतलब है कि, कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने घोषणा की थी कि वे गजराज लोधी के गांव जाएंगे और यदि वह नहीं मिले तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम के बाद दोनों नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे।

देखें तस्वीरें…

मुंगावली थाने में दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह ने गजराज लोधी की गुमशुदगी दर्ज कराई।

मुंगावली थाने में दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह ने गजराज लोधी की गुमशुदगी दर्ज कराई।

कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के साथ पूर्व सीएम।

कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के साथ पूर्व सीएम।

Source link