Last Updated:
लॉर्ड्स में मंगलवार को खत्म हुए प्रैक्टिस सेशन मे टॉप 7 खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया. कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत, के एल राहुल, सिराज, आकाशदीप, य़शस्वी जायसवाल वाशिंगटन सुंदर ने आज होटल के कमरे में आराम किया. न…और पढ़ें
प्रैक्टिस सेशन से आधी टीम इंडिया रही गायब, बुमराह ने किया जमकर अभ्यास
इंग्लैंड समयानुसार सुबह 9.30 प्रैक्टिस सेशन शिड्यूल था और भारतीय टीम बस समय पर आई पर जो लोग बस से उतरे उसमें से ज्यादातर लॉर्ड्स में खेलते नजर नहीं आएंगे. टीम के ज्यादातर रेगुलर मेंबर आज मैदान पर नहीं आए और टीम मैनेजमेंट की तरफ से बताया गया कि आज आप्शनल प्रैक्टिस सेशन था जिसकी वजह से ज्यादातर खिलाडियों ने आराम किया.
बहुत कम ऐसा होता है कि प्रैक्टिस सेशन हो और कप्तान और उप कप्तान दोनों गायब रहे. शुभमन गिल और ऋषभ पंत के साथ टीम के पांच और खिलाड़ी, यशस्वी जायसवाल, सिराज, आकाशदीप, वॉशिंगटन सुंदर केएल राहुल ने होटल में आराम करना पसंद किया. वैसे भी ऐजबेस्टन से टीम कल लंदन पहुंची और टीम के ज्यादातर खिलाड़ी दूसरे टेस्ट की थकान मिटाने के लिए आज के दिन आराम करना बेहतर समझा. प्रैक्टिस सेशन में साई सुदर्शन और करुण नायर ने सबसे ज्यादा बल्लेबाजी की. एक अहम बात जो आज के नेट्स में नजर आई वो ये थी कि शार्दुल ठाकुर और नितिश रेड्डी ने सबसे ज्यादा गेंदबाजी की . कुलदीप यादव को भी आज जमकर बल्लेबाजी करने का मौका मिला. प्रसिद्ध कृष्णा ने आज गेंदबाजी नहीं की जिससे साफ संकेत मिलता है कि उनको बुमराह के लिए जगह खाली करना पड़ेगा.
सबको पता है बुमराह बल्लेबाजी के लिए नहीं गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले लॉर्डस के मैदान पर बुमराह ने गेंदबाज़ी से ज्यादा बल्लेबाज़ी की प्रैक्टिस की करते-करते बुमराह को कोच गंभीर बल्लेबाज़ी करने के लिए कई बार समझाते नज़र आए. दरअसल लॉर्डस की विकेट पर गेंद ज्यादा उछाल लेती हैं औऱ जल्दी ज्यादा विकेट गिर जाने की सूरत में पुछल्ले बल्लेबाज़ों को भी विकेट पर बल्लेबाज़ी में हाथ दिखाने पड़ते हैं. पहले बुमराह ने टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने नेट्स में प्रैक्टिस की फिर लगभग 20 मिनट तक टीम इंडिया के गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मोर्केल और बल्लेबाजी कोच डोस्काटे के साथ उछाल लेती गेंदों पर प्रैक्टिस की . इस दौरान बुमराह ने कई बार बाहर जाती गेदों को छोड़ा और कमजोर गेंदों पर शॉट्स लगाए.