दोस्त के सहारे पानी से बाहर आने की कोशिश करता विशाल। तीनों दोस्तों में सिर्फ विशाल को ही तैरना आता था।
भोपाल के कलियासोत डैम में मंगलवार को एक युवक डूब गया। करोंद निवासी विशाल नारायण नायडू (32) दोस्तों के साथ नहाने गया था। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विशाल तैरता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद उसकी सांस फूलती है तो वह दोस्त का सहारा लेने क
.
विशाल नारायण नायडू करौंद इलाके में निजी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम जॉब कर रहा था। हादसे के वक्त वह अपने तीन दोस्तों के साथ डैम पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों में सिर्फ विशाल को ही तैरना आता था।
दोस्तों ने बनाया हादसे का वीडियो घटना सुबह करीब 9 बजे की है। विशाल के दोस्तों ने हादसे का एक वीडियो भी बनाया, जो अब सामने आया है। 1 मिनट 23 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल पानी में कूदता है और करीब 41 सेकेंड तक तैरने के बाद डूब जाता है।
वीडियो में विशाल का एक दोस्त पानी में खड़ा दिखाई देता है, जिसके पास तैरते हुए विशाल आता है। तभी वीडियो बना रहा दूसरा दोस्त कहता है कि सांस फूल रही है, उसे पकड़। यह सुनते ही विशाल पानी में खड़े दोस्त के कंधे का सहारा लेने की कोशिश करता है, लेकिन उसी पल वह डूब जाता है।
पुलिस के गौताखोरों ने विशाल का शव डैम से निकाला।
दोस्तों ने ही पुलिस को सूचना दी हादसे के बाद घबराए दोस्तों ने फौरन पुलिस को कॉल कर सूचना दी। मौके पर रातीबड़ थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची। कुछ देर की मशक्कत के बाद विशाल का शव बाहर निकाला गया।
बहन दुबई से भोपाल के लिए रवाना रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा के अनुसार विशाल नायडू निजी कंपनी में कार्यरत था और करौंद में रह रहा था। मूल रूप से वह साउथ इंडिया का रहने वाला था। हादसे की जानकारी परिजन को दे दी गई है। उसकी बहन दुबई में रहती है और खबर मिलने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है।
———————— ये खबर भी पढ़ें- नाले में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत

शहडोल जिले के रोहनिया गांव में मंगलवार शाम 6 बजे तीन बच्चों की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे और एक चचेरा भाई है। बच्चों की पहचान साहिल यादव (9), शौर्य यादव (7) और शिवम यादव (10) के रूप में हुई है। साहिल और शौर्य ब्रजेश यादव के पुत्र थे, जबकि शिवम, शिवलाल यादव का बेटा था। पढ़ें पूरी खबर…