.
अमरनाथ यात्रा से लौटे पहले जत्थे के 13 श्रद्धालु मंगलवार को शहर पहुंचे। बायपास स्थित रेवा सर्कल पर परिजनों और शहरवासियों ने ढोल-ताशे बजाकर व आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। दीपेश पांडे लगातार छह साल से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया वें हर बार पैदल बाबा के दर्शन करने जाते हैं। लंगरों में मेडिकल सहित सभी सुविधाएं निशुल्क मिलती हैं।
पहली बार यात्रा करने वाले दिनेश काग ने सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा। ओम शर्मा ने बताया इस बार अमरनाथ साइन बोर्ड ने रास्ते में सुधार किया है। इससे यात्रा और आसान हो गई है। श्रद्धालुओं ने कहा बाबा की आस्था से हर साल बुलावा आता है। वे श्रद्धा से यात्रा करते हैं और दर्शन कर लौटते हैं। जिले से चार दिन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। यात्रियों ने कहा सेना की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से डर नहीं लगता। स्थानीय लोगों का सहयोग भी यात्रा को आसान बना रहा है।