स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम हदरहटा में बुधवार दोपहर खेत में धान का रोपा लगाते समय आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए।
.
घायलों में कौशल केवट (26), कल्पना (19), कृष्ण केवट (32) और देवकी (20) शामिल हैं। घटना के समय सभी अपने खेत में धान का रोपा लगा रहे थे। अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी और चारों इसकी चपेट में आ गए।
सभी घायल अस्पताल में भर्ती
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बरही अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर पंकज अग्रवाल के अनुसार सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कर दिया गया है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर्स की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से होने वाली दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में खुले में काम करने से बचें। बिजली चमकने और गरजने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
