गुरु पूर्णिमा पर धार के नित्यानंद आश्रम में होगी महापूजा: कल दोपहर में निकलेगी पालकी यात्रा; 9 अगस्त तक चलेगा शिवधुन का आयोजन – Dhar News

गुरु पूर्णिमा पर धार के नित्यानंद आश्रम में होगी महापूजा:  कल दोपहर में निकलेगी पालकी यात्रा; 9 अगस्त तक चलेगा शिवधुन का आयोजन – Dhar News



धार के नित्यानंद आश्रम में कल यानी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम सुबह 4 बजे महापूजन से शुरू होगा। दोपहर 3:30 बजे आश्रम से पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भा

.

गुजरात-राजस्थान से भी पहुंचेंगे श्रद्धालु नित्यानंद आश्रम गुरु-भक्त परंपरा के लिए जाना जाता है। हर साल गुरु पूर्णिमा पर देशभर, खासकर गुजरात और राजस्थान से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। सुबह से शाम तक दर्शन के लिए कतारें लगती हैं और भक्त बापजी श्री के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लेते हैं।

18 मंडलों में साधु-संतों का होगा सम्मान गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा द्वारा जिले के 18 मंडलों में साधु-संतों और गुरुओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने बताया कि धार नगर के नित्यानंद आश्रम और सागौर स्थित सोमनाथ मठ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर यह आयोजन होंगे।

जिला स्तरीय टोली को सौंपी गई जिम्मेदारी आयोजन की देखरेख के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला स्तरीय टोली बनाई है। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे और सह संयोजक मंत्री दीपक फेमस को नियुक्त किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह उत्सव सभी क्षेत्रों के गुरुओं के सम्मान का दिन होता है।



Source link