शाजापुर जिला अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में एसिड से सफाई: प्रसूताओं और नवजातों को बरामदे में बैठाया, आंखों में जलन भी हुई – shajapur (MP) News

शाजापुर जिला अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में एसिड से सफाई:  प्रसूताओं और नवजातों को बरामदे में बैठाया, आंखों में जलन भी हुई – shajapur (MP) News


शाजापुर जिला अस्पताल में तीन सदस्यीय डॉक्टर टीम के निरीक्षण से पहले सफाई अभियान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मातृ एवं शिशु कक्ष के प्रथम तल पर कक्ष क्रमांक 30 में सफाई के लिए एसिड का उपयोग किया गया।

.

सफाई कर्मचारियों ने प्रसूताओं को वार्ड में ही रहने को कहा। बुधवार दोपहर 3 बजे करीब नवजात शिशुओं के परिजनों को बाहर जाने का निर्देश दिया गया। परिजनों के विरोध करने पर प्रसूताओं को भी नवजात बच्चों के साथ बरामदे में भेज दिया गया। करीब 2 घंटे तक उन्हें बरामदे में बैठना पड़ा।

एक प्रसूता के परिजन रुखसाना बी ने बताया कि एसिड के प्रयोग से वार्ड में मौजूद लोगों की आंखों में जलन और घबराहट होने लगी। विरोध करने पर उन्हें दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया।

जिला अस्पताल में गुरुवार को एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी असेसमेंट स्टैंडर्स) आने वाली तीन सदस्यीय डॉक्टर टीम 19 विभागों में संचालित व्यवस्थाओं और सुविधाओं का आठ बिंदुओं पर तीन दिन तक परीक्षण करेगी।

सिविल सर्जन बीएस मीणा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद दोषी सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link