सिवनी में बारिश के कीचड़ से अनियंत्रित होकर फिसली बाइक: किसान घायल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, पंडिवाड़ा केवलारी के पास हादसा – Seoni News

सिवनी में बारिश के कीचड़ से अनियंत्रित होकर फिसली बाइक:  किसान घायल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, पंडिवाड़ा केवलारी के पास हादसा – Seoni News



सिवनी में घंसौर थाना क्षेत्र के पंडिवाड़ा केवलारी के पास मंगलवार रात के समय एक बाइक दुर्घटना में 28 वर्षीय लक्ष्मण यादव घायल हो गए। घंसौर से दिगरा ग्राम जाते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

.

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

खेती-किसानी से जुड़े लक्ष्मण की दुर्घटना ऐसे स्थान पर हुई, जहां आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस लगातार लोगों से वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की अपील कर रही है। इसके बावजूद लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।



Source link