Last Updated:
Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में चार चीजों के लिए सावधान किया गया है. अगर ये वस्तु आपसे किचन में बार-बार गिर रही हैं तो ये ठीक नहीं है. जानें सब…
हाइलाइट्स
- नमक का बार-बार गिरना आर्थिक तंगी का संकेत है
- सरसों तेल का गिरना स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत है
- नल से पानी टपकना धन के अपव्यय का संकेत है
अगर आप उन संकेतों को जान लेंगे तो हो सकता है बुरे समय के प्रभाव से खुद को बचा पाएं. ऐसा ही एक संकेत हमें घर की रसोई से मिलता है. कहते हैं कि किचन का वास्तु ठीक हो तो पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. अगर घर की रसोई में कुछ वस्तु दोष आ जाए या कोई चीज बार-बार गिर रही है तो ये संकेत जीवन की बड़ी घटना के बारे में बताते हैं. इस संबंध में उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया है.
नमक: यह ऐसी वस्तु है, जो हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती है. लेकिन, अगर नमक बार-बार हाथ से गिर रहा है तो वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है. यह दर्शाता है कि आपके घर में आर्थिक तंगी आ सकती है या धन का अपव्यय हो सकता है. इसलिए, इस बात का ध्यान रखना चाहिए की ये ना गिरे.
नल: अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोगों के घर में नल में से पानी टपकता है. यह भी वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है. यह घर से धन के अपव्यय और अनावश्यक खर्च को दर्शाता है, इसलिए इसे समय से ठीक करा लेना चाहिए.
बर्तन: हर घर में रसोई घर में बर्तन देखने को मिलते हैं. लेकिन, रसोई में बार-बार बर्तनों का गिरना या टूटना पारिवारिक जीवन में कलह और अशांति का संकेत हो सकता है. यह घर के सदस्यों के बीच मन-मुटाव को पैदा कराता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.