अमरकंटक में 22 वर्षीय भजन गायक की डूबने से मौत: नर्मदा के रामघाट में फव्वारे की रेलिंग में फंसा था पैर – Anuppur News

अमरकंटक में 22 वर्षीय भजन गायक की डूबने से मौत:  नर्मदा के रामघाट में फव्वारे की रेलिंग में फंसा था पैर – Anuppur News



अमरकंटक में नर्मदा नदी के रामघाट पर गुरु पूर्णिमा की शाम करीब शाम 5.30 बजे 22 वर्षीय भजन गायक राज भदौरिया की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, राज अपने बड़े भाई अर्जुन भदौरिया और जीजा के साथ गुरु पूर्णिमा पर स्नान करने आए थे। राज और अर्जुन नदी के

.

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। स्थानीय निवासी कृष्णा पाल चौहान ने राज को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राज भिंड के बालनपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। राज अमरकंटक स्थित एक आश्रम के शिष्य थे। वह एक उभरते हुए भजन गायक थे। आश्रम में रहकर अध्ययन कर रहे थे। उनका व्यवहार विनम्र और अध्यात्म के प्रति समर्पित था। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु घाट पर मौजूद थे।



Source link