इस खेती में होता है बंपर उत्पादन, भाव भी रहता तेज, किसान भाई इसकी खेती से बन सकते करोड़पति!

इस खेती में होता है बंपर उत्पादन, भाव भी रहता तेज, किसान भाई इसकी खेती से बन सकते करोड़पति!


Last Updated:

Groundnut Farming Tips and Tricks: किसानों के लिए मालामाल होने का सुनहरा मौका है, इस फसल की खेती से आम कम समय और कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

हाइलाइट्स

  • मूंगफली की खेती से कम लागत में हो सकते हैं मालामाल.
  • मूंगफली की खेती भुरभुरी मिट्टी में ही करें.
  • मिट्टी  जितनी भुरभुरी होगी उत्पादन भी उतना ही होगा.
Groundnut Farming. अगर आप किसान हैं और खरीफ सीजन की फसल उगाना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी फसल बताने जा रहे हैं जिससे किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. इस फसल का नाम है मूंगफली. मूंगफली लगाकर भी किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. क्योंकि इसका उत्पादन ज्यादा होता है. लेकिन किसान भाइयों को ये ध्यान देना है कि मूंगफली किस मिट्टी में लगा रहे हैं. क्योंकि मूंगफली का उत्पादन खेत की मिट्टी पर निर्भर करता है. किसान भाइयों को किस मिट्टी में मूंगफली की बोवनी करनी चाहिए. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से …

छतरपुर जिले के नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर कमलेश अहिरवार बताते हैं खरीफ फसलों की बोवनी 15 जुन से 15 जुलाई तक कर सकते हैं. जिन किसान भाइयों की बोवनी नहीं हुई है वो अभी भी खरीफ फसलों की बुवाई कर सकते हैं.

मूंगफली की खेती कर सकते हैं
खरीफ सीजन की फसलों में मूंग-उड़द, तिल, सोयाबीन, ज्वार और मूंगफली की खेती करते हैं लेकिन खरीफ की इन सभी फसलों में मूंगफली की फसल सबसे ज्यादा उत्पादन देती है. बशर्ते आप मूंगफली लगा किस मिट्टी में रहे हो ये महत्वपूर्ण होता है.

इस मिट्टी में होता है सबसे ज्यादा उत्पादन
मूंगफली के लिए मिट्टी भुरभुरी होनी चाहिए. क्योंकि मूंगफली फसल की जो फली होती है वह जमीन में जाती है. मिट्टी जितनी भुरभुरी होगी उतने अच्छे से फली मिट्टी में नीचे जा पाएगी.

काली मिट्टी नहीं है उपयुक्त 
भुरभुरी मिट्टी में फली अच्छे से जा सकती है. वहीं पथरीली और भुरभुरी मिट्टी भी मूंगफली फसल के उत्पादन के लिए उपयुक्त रहती है. लेकिन काली मिट्टी में मूंगफली की फसल उगाने में दिक्कत होती है. क्योंकि काली मिट्टी मूंगफली की जड़ों को पूरा जकड़ के रखती है. जिससे जड़े अच्छे से नीचे नहीं जा पाती हैं. मिट्टी  जितनी भुरभुरी होगी उत्पादन भी उतना ही होगा.

homeagriculture

इस खेती में होता है बंपर उत्पादन, भाव भी रहता तेज, बन सकते करोड़पति!



Source link