दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार: सतना पुलिस ने 5 हजार के इनामी को पकड़ा; दो महीने से फरार था – Satna News

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:  सतना पुलिस ने 5 हजार के इनामी को पकड़ा; दो महीने से फरार था – Satna News



गिरफ्तार आरोपी देवकुमार अहिरवार उर्फ लल्लू(30)।

सतना पुलिस ने बलात्कार के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिंहपुर पुलिस ने आरोपी देवकुमार अहिरवार उर्फ लल्लू को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

.

13 मई को पीड़िता की शिकायत पर थाना सिंहपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। न्यायालय ने भी गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था।

लगातार जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देवकुमार अहिरवार उर्फ लल्लू(30) पिता ददोली प्रसाद अहिरवारसतना जिले के थाना जसो क्षेत्र के कारीमाटी का रहने वाला है। वर्तमान में वो नागौद के वार्ड नंबर 5, खेखा टोला में रह रहा था।



Source link