नीमच में मां- बीवी के साथ चोरी करने वाला धराया: दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों को पकड़ा; 6 लाख के गहने बरामद – Neemuch News

नीमच में मां- बीवी के साथ चोरी करने वाला धराया:  दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों को पकड़ा; 6 लाख के गहने बरामद – Neemuch News


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सास-बहू।

नीमच जिले के मनासा में सराफा दुकान से चोरी का मामला सुलझ गया है। 8 जुलाई को कैलाशचंद्र सोनी की दुकान से 6 लाख रुपए के गहने चोरी हुए थे।

.

एक पुरुष और दो महिलाएं लाल रंग की बाइक से दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने 74 वर्षीय दुकानदार को नकली अंगूठी खरीदने का झांसा दिया। इस दौरान उन्होंने 58 ग्राम वजन के 22 गहने चुरा लिए। चोरी किए गए गहनों में झुमकी, पेंडेंट और अंगूठी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया। ‘ऑपरेशन नीमच आई’ के तहत 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों की पुलिस से संपर्क किया। साथ ही पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड की जांच की।

प्रेसवार्ता में चोरी का खुलासा करते एसपी।

मां और बीवी के साथ मिलकर की चोरी

पुलिस ने 20 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में विनोद बावरी, उसकी मां श्यामा बाई और पत्नी मीरा है। पुलिस ने सभी चोरी किए गए 6 लाख के गहने और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली।

एक माह पहले छूटा था जेल

मुख्य आरोपी विनोद एक महीने पहले ही निम्बाहेड़ा जेल से लूट के मामले में रिहा हुआ था। मध्य प्रदेश और राजस्थान में उसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। वह अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर सुनारों को निशाना बनाता था।



Source link