भाई से रिश्ता न होने पर बहन ने लड़की के पिता पर लगाया दुष्कर्म का केस – Bhopal News

भाई से रिश्ता न होने पर बहन ने लड़की के पिता पर लगाया दुष्कर्म का केस – Bhopal News


भाई से शादी करने से इंकार किया, तो बहन ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। कोर्ट में यह तथ्य सामने आने के बाद और साक्ष्यों के अभाव में आरोपी प्रहलाद सिंह वर्मा को बरी कर दिया गया। फैसला अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी ने सुनाया।

.

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी प्रहलाद मेरे भाई के साथ अपनी लड़की के लिए रिश्ता देखने आया था। कुछ दिन बाद आरोपी उसे बाहर मिला और घर चलकर बात करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़िता आरोपी को लेकर अपने घर आ गई। यहां आरोपी ने कहा कि यदि तुम अपने भाई की शादी उसकी लड़की के साथ करना चाहती हो, तो ​उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। पीड़िता द्वारा इंकार करने पर आरोपी ने उसके गले पर ब्लेड रखकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। लेकिन, पुलिस द्वारा आरोपी के पास से किसी प्रकार के ब्लेड की जब्ती नहीं की गई।

इसके अलावा कोर्ट में ट्रायल के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अपनी लड़की की शादी पीड़िता के भाई से करने से मना कर दिया था। ऐसे में पीड़िता ने बदला लेने के लिए आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। आरोपी प्रहलाद की ओर से सीनियर एडवोकेट जगदीश गुप्ता ने पैरवी की।

महिला की हो चुकी हैं तीन शादियां ट्रायल के दौरान पीड़िता के भाई ने अपने बयान में बताया कि आरोपी की लड़की को वह पसंद नहीं आया था। साथ ही उसकी बहन यानी पीड़िता की तीन शादियां हो चुकी थीं। इसके बारे में आरोपी को पता चल गया था। इसके बाद आरोपी ने परिवार अच्छा नहीं लगने के कारण शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सोच-समझकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।



Source link