मतगणना गुरुवार सुबह 9 बजे शुरू हुई और करीब एक घंटे में नतीजे घोषित हो गए।
खरगोन जिले की भीकनगांव नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश कौशल ने कांग्रेस की पूनम जायसवाल को 205 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना गुरुवार सुबह 9 बजे शुरू हुई और करीब एक घंटे में नतीजे घोषित हो गए। नतीजे कुछ इस प
.
- भाजपा प्रत्याशी कमलेश कौशल को 573 वोट मिले।
- कांग्रेस प्रत्याशी पूनम जायसवाल को 368 वोट मिले।
- 9 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना।
वार्ड में कुल 1342 वोटरों में से 950 ने मतदान किया।
समर्थकों और परिजनों ने सड़क पर निकलकर खुशी मनाई।
पहले राउंड से बनी बढ़त मतगणना के पहले राउंड में ही कमलेश कौशल ने 12 वोटों की बढ़त बना ली थी, जो अंतिम राउंड में 205 वोटों तक पहुंच गई। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं और संगठन की मेहनत का परिणाम है।

पिछले चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी होकर निर्दलीय जीती थीं।
पूनम जायसवाल का राजनीतिक सफर कांग्रेस प्रत्याशी पूनम जायसवाल पिछले चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी होकर निर्दलीय जीती थीं। बाद में कांग्रेस के समर्थन से अध्यक्ष बनीं। नामांकन फॉर्म में आपराधिक मामला छिपाने के चलते कोर्ट ने उनका निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने उन्हें फिर से टिकट दिया था, लेकिन वे हार गईं।