राजस्थान बेचने ले जाया जा रहा PDS चावल पकड़ाया: श्योपुर में 95 बोरी चावल, 28 बोरी गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो गिरफ्तार – Sheopur News

राजस्थान बेचने ले जाया जा रहा PDS चावल पकड़ाया:  श्योपुर में 95 बोरी चावल, 28 बोरी गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो गिरफ्तार – Sheopur News



श्योपुर के मानपुर में पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अनाज की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने गुरुवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में 95 बोरी चावल और 28 बोरी गेहूं के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है।

.

मानपुर थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सियापुर-तलावड़ा मार्ग पर गाड़ी को रोका गया। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शिवम मार्को ने जांच में पुष्टि की कि यह अनाज पीडीएस का है।

अनाज के वैध दस्तावेज नहीं मिले

ट्रैक्टर ड्राइवर शब्बीर और ट्रॉली मालिक राजेंद्र सिंह त्यागी दोनों मानपुर निवासी हैं। इनके पास अनाज के वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

जांच में सामने आया कि यह अनाज पीडीएस डीलर राजस्थान के व्यापारियों को बेचा जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि अनाज किन दुकानों से निकला और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। जिले में पहले भी ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं।



Source link