लहार विधायक के पैतृक गांव में चला बुलडोजर: 6 घंटे चली कार्रवाई, 25 जगहों से हटाया अतिक्रमण; सड़क निर्माण के लिए खुला रास्ता – Bhind News

लहार विधायक के पैतृक गांव में चला बुलडोजर:  6 घंटे चली कार्रवाई, 25 जगहों से हटाया अतिक्रमण; सड़क निर्माण के लिए खुला रास्ता – Bhind News


भिण्ड की मिहोना तहसील के ग्राम सिकरी में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाए। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 2.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3.5 किलोमीटर लंबी डामर सड़क के लिए 800 मीटर में फैले 25 से अधिक कच

.

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण

तहसीलदार मिहोना रूपम गुप्ता और तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला ने सड़क मार्ग की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए थे। पंचायत स्तर पर भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय सिंह यादव के निर्देश पर प्रशासनिक दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से संरचनाएं हटवाईं।

सिकरी में अतिक्रमण हटाते हुए सरकारी अमला

छह गांवों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा

करीब 6 घंटे चली इस कार्रवाई में राजस्व, पुलिस व स्थानीय अधिकारियों ने सहयोग किया। अब यह मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो चुका है, जिससे 6 से 8 गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। पहले रास्ता संकरा होने के कारण वाहनों को परेशानी होती थी।

उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई लहार विधायक अंबरीश शर्मा के पैतृक गांव सिकरी जागीर में की गई। शासन की स्वीकृति से बन रही इस सड़क का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।



Source link