सिंगरौली में छत पर चढ़ी भैंस को क्रेन से उतारा: दादर गांव का VIDEO आया सामने; पुलिस की कोशिश भी हुई नाकाम – Singrauli News

सिंगरौली में छत पर चढ़ी भैंस को क्रेन से उतारा:  दादर गांव का VIDEO आया सामने; पुलिस की कोशिश भी हुई नाकाम – Singrauli News


क्रेन की मदद से भैंस को छत से उतारते हुए।

सिंगरौली जिले में गुरुवार को एक अजीब घटना सामने आई है। बरगवां थाना क्षेत्र के दादर गांव में एक भैंस मकान की छत पर चढ़ गई। घटना गुरुवार शाम 7 बजे की है।

.

रामसूरत यादव के मकान पर उनकी पालतू भैंस अचानक छत पर पहुंच गई। किसी को पता भी नहीं चला कि भैंस कैसे छत तक पहुंची। जब मालिक को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने भैंस को नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन भैंस छत से उतरी नहीं।

क्रेन मशीन की मदद से छत से भैंस को उतारा गया।

मजबूर होकर रामसूरत ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भैंस को नीचे उतारने में असफल रही। अंत में हाइड्रा क्रेन की मदद से भैंस को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस पूरी घटना का वीडियो गुरुवार रात को सामने आया है।



Source link