सिरमौर जनपद अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव: 25 जनपद सदस्यों में से 19 विरोध में; सेमरिया और सिरमौर विधायकों के समर्थकों ने संभाली कमान – Rewa News

सिरमौर जनपद अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव:  25 जनपद सदस्यों में से 19 विरोध में; सेमरिया और सिरमौर विधायकों के समर्थकों ने संभाली कमान – Rewa News


रीवा जिले की सिरमौर जनपद पंचायत में सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को जनपद पंचायत के 19 सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष रवीना साकेत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कलेक्टर प्रतिभा पाल को सौंपा। जनपद में कुल 25 सदस्य हैं, यानी दो-तिहाई से ज्यादा समर्थन प्रस्ताव

.

बताया गया है कि सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के करीबी मिश्रीलाल तिवारी, राजेंद्र सिंह और सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के समर्थक विनोद सिंह (जिनकी पत्नी जनपद सदस्य हैं) ने अविश्वास प्रस्ताव की अगुवाई की।

भाजपा खेमे में मची खलबली जनपद अध्यक्ष रवीना साकेत और जिला उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा समर्थित हैं। ऐसे में इस अविश्वास प्रस्ताव ने सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह की राजनीतिक प्रतिष्ठा को सीधे तौर पर प्रभावित किया है।

रविराज विश्वकर्मा पर भी नाराजगी सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह भी बताया कि वे जनपद अध्यक्ष के करीबी और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रविराज विश्वकर्मा से भी नाराज हैं। वह विधायक दिव्यराज सिंह के नजदीकी माने जाते हैं।

अभी तक जनपद अध्यक्ष की कोई प्रतिक्रिया नहीं अविश्वास प्रस्ताव पर अब तक जनपद अध्यक्ष रवीना साकेत की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने मामले पर चुप्पी साध रखी है। अब देखना यह होगा कि कलेक्टर इस अविश्वास प्रस्ताव पर कब अगली कार्यवाही तय करते हैं, और भाजपा इसे कैसे संभालती है।



Source link