हल्का सफेद से डार्क रेड तक…! हर महीने बदलता है शहद का रंग, गिरगिट भी फेल; एक्सपर्ट का खुलासा

हल्का सफेद से डार्क रेड तक…! हर महीने बदलता है शहद का रंग, गिरगिट भी फेल; एक्सपर्ट का खुलासा


Last Updated:

Honey Benefits: शहद निकालने के विशेषज्ञ प्रदीप करोड़ी, जो 40 वर्षों से इस काम में निपुण हैं, बताते हैं कि हर महीने शहद का रंग अलग होता है. ये रंग मौसम और फूलों पर आधारित होते हैं.

हाइलाइट्स

  • जनवरी से दिसंबर तक शहद के 12 रंग
  • आप जानते हैं हर महीने बदलता है शहद का रंग?
  • शहद के रंगों की अनोखी कहानी
बुरहानपुर. शहद को लेकर तरह-तरह की बातें होती हैं और तरह-तरह की भ्रांतियां भी सामने आती रहती है, लेकिन आज हम आपको एक्सपर्ट के अनुसार शहद के रंगों के बारे में बताने के लिए जा रहे हैं, ताकि आप भी शहद के रंग और शहद किस मौसम में किस तरह का निकलता है. यह भी जान सकते हैं. आइए हम आज आपको एक्सपर्ट के अनुसार सही रंग और सही शहद की जानकारी बता रहे हैं.

एक्सपर्ट ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब शहद निकालने वाले एक्सपर्ट प्रदीप करोड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह से 12 महीने होते हैं. इस तरह से शहद का रंग भी 12 रंगों में बदलता रहता है. प्रदीप बताते हैं कि जनवरी महीने में शहद का रंग सफेद होता हैं. फरवरी में हल्का सफेद होता है. मार्च में हल्का रेड होता हैं. अप्रैल में उससे अलग देखने को मिलता है. मई में सबसे डार्क रेड कलर का हो जाता है. जून में हल्का डार्क दिखता है. जुलाई में हल्का सफेद दिखता है. अगस्त में ऑरेंज कलर का होता है. सितंबर में हल्का ऑरेंज होता है. अक्टूबर में हल्का सफेद हो जाता है. नवंबर और दिसंबर का शहद भी हल्के सफेद रंग का दिखता है. जिस तरह से मौसम बदलता है जिस तरह से फल फूल उसके पौधे तैयार होते हैं इस तरह से शहद का रंग भी बदलना शुरू हो जाता है. लेकिन मधुमक्खियो का रंग नहीं बदलता है.

40 साल से शहद निकालने का कर रहे काम
प्रदीप करोड़ी का कहना है कि मैं 40 साल से शहद निकालने का काम कर रहा हूं। यह कलाकारी मुझे अपने पिता ने दिखाई हैं जिसको लेकर मैं बड़ी से बड़ी और डेंजर से डेंजर मक्खी का शहद आसानी से निकाल लेता हूं यह मेरी टेक्नीक है मुझे मधुमक्खियां कोई भी नुकसान नहीं पहुंचती हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

हल्का सफेद से डार्क रेड तक…! हर महीने बदलता है शहद का रंग, गिरगिट भी फेल



Source link