छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के बमनी घाट में एक 33 वर्षीय महिला की कीटनाशक निगलने से मौत हो गई। गुरुवार शाम को मूंगफली में डालने वाली कीटनाशक दवा पीने के बाद सुशीला यादव को पहले बड़ा मलहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया ग
.
भाई का आरोप- ससुराल पक्ष ने पिलाई दवा
मृतका के भाई सुनील यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन को उसके पति ब्रजेश, बहन रामसखी, सास प्यारी बाई और ससुर चाली ने जबरन दवा खिलाई है। उन्होंने बताया कि घटना से पहले चाय बनाने को लेकर विवाद हुआ था। सुनील ने यह भी आरोप लगाया कि उनके जीजा का किसी अन्य महिला से संबंध था।
जिला अस्पताल के पीएम रूम के बाहर परिजन।
ससुर बोला- कमरे में पहुंचे तो बेहोश मिली
वहीं चचेरे ससुर मोतीलाल यादव ने बताया कि शाम को बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब वे कमरे में पहुंचे तो सुशीला बेहोश पड़ी थी। सुशीला को पहले बड़ा मलहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों के 5 बच्चे है।
गुलगंज TI गुरु दत्त शेष ने बताया
मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
