ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, मजदूर और चालक के सिर में चोटें: छैरा के पास वाहन तेज होने से हादसा; घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया – Morena News

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, मजदूर और चालक के सिर में चोटें:  छैरा के पास वाहन तेज होने से हादसा; घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया – Morena News


मुरैना के थाना बागचीनी क्षेत्र के अंतर्गत मुरैना-जौरा रोड पर ग्राम छैरा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में चालक सहित एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार शाम की है।

.

ग्राम छैरा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर को छैरा निवासी पंकज पुत्र उदयवीर सिंह किरार (उम्र 18 वर्ष) चला रहा था। हादसे के वक्त ट्रॉली में उसका सहयोगी मजदूर नत्था पुत्र विरुआ, निवासी चीनोर भी सवार था। दोनों ही दुर्घटना में घायल हो गए।

घायल नत्था

राहगीरो ने पुलिस को की खबर हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना बागचीनी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरलोडिंग नहीं थी, लेकिन वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

घायल पंकज

घायल पंकज



Source link