भिंड में दो गुटों के बीच फायरिंग, इलाके में दहशत: गौरी तालाब पर लल्ला गुरु समाधि के पास चली गोलियां, बाइक छोड़कर भागे – Bhind News

भिंड में दो गुटों के बीच फायरिंग, इलाके में दहशत:  गौरी तालाब पर लल्ला गुरु समाधि के पास चली गोलियां, बाइक छोड़कर भागे – Bhind News


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।

भिंड शहर में हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब साढ़े बजे छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। रंगदारी को लेकर छात्रों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते फायरिंग का रूप ले लिया। इसके बाद कट्टों से गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फ

.

कट्‌टे से होने वाली फायरिंग देखकर लोग घरों और दुकानों में छिपने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।

जानकारी के मुताबिक, लल्ला गुरु समाधि स्थल के पास पहले से रंजिश पाले दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद एक पक्ष ने कट्टा निकाल फायर कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलीं। वारदात के बाद बदमाश एक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गौरी तालाब और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इलाका शहर का बड़ा कोचिंग ज़ोन है। यहां सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं। इसी भीड़ का फायदा उठाकर छात्र गुटों में गैंगबाज़ी और रंगदारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते कुछ महीनों में यहां आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

फायरिंग के बाद दहशत फैली।

इस पूरे मामले कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि

QuoteImage

हवाई फायरिंग की घटना दो गुटों में होने की खबर आई ​थी। पुलिस मौके पर पहुंची िस्थति सामान्य मिली। पुलिस पूरे मामले की पडताल में जुटी है।

QuoteImage



Source link