मुरैना में ग्रामीणों से सचिव बोला- चाहे वल्लभ भवन जाओ या कलेक्टर के पास, हम चाहेंगे तभी सड़क बनेगी।
मुरैना के पोरसा क्षेत्र के रायपुर गांव में सचिव का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पंचायत सचिव का कह रहा है कि हम चाहेंगे तो रोड बनेगी, नहीं चाहेंगे तो रोड नहीं बनेगी। तुम लोग चाहो तो भोपाल में मुख्यमंत्री, वल्लभ भवन तथा कलेक्टर के पास चले जाओ।
.
अगर हम चाहे तो रोड बनना तो दूर उसे बंद और करवा देंगे। शुक्रवार को वीडियो सामने आने के बाद अपर कलेक्टर ने कार्रवाई करने की बात की है।
पोरसा क्षेत्र के रायपुर गांव के लोग गांव की मुख्य सड़क को लेकर बहुत परेशान हैं। इस बात को लेकर उन्होंने गांव में आए पंचायत सचिव ओमवीर सिंह तोमर तथा सहायक सचिव उमेश शर्मा से रोड बनवाने का आग्रह किया। इस बात पर पंचायत सचिव ओमवीर सिंह तोमर ग्रामीणों से अपने अनुसार काम होने की बात करते दिखे।
कच्ची सड़क पर भर जाता पानी।
कच्ची सड़क पर भर जाता पानी रायपुर गांव की मुख्य सड़क कच्ची है। बारिश के दिनों में उसमें पानी भर जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार छोटे वाहन या दोपहिया वाहन सड़क पर से गुजरते हैं तो पानी में कच्ची मिट्टी होने के कारण फस जाते हैं।
इस संबंध में अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने कहा है कि ग्रामीणों से इस तरह बोलने वाले पंचायत सचिव के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पानी भरी सड़क पर गाड़ी चलाता हुआ युवक।