मैहर में बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी: मलबे में दबी 50 साल की महिला को लोगों ने निकाला, अस्पताल में भर्ती – Maihar News

मैहर में बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी:  मलबे में दबी 50 साल की महिला को लोगों ने निकाला, अस्पताल में भर्ती – Maihar News



बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी

मैहर के अमरपाटन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 में रात करीब 9 बजे एक बड़ी घटना सामने आई। लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में 50 वर्षीय मुन्नी रजक मलबे में दब गईं।

.

घटना के समय मुन्नी बाई अपने परिवार के साथ घर पर थीं। वह एक कमरे में टीवी देख रही थीं। इसी दौरान बारिश और नमी के कारण कमजोर हुई 7 फीट ऊंची कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई।

स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला। मुन्नी बाई को तत्काल अमरपाटन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब सामान्य है।

अमरपाटन थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल की मदद से महिला को सुरक्षित निकाला गया। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज जारी है।



Source link