सतना में खड़ी कार पर गिरा पेड़, नपा ने हटाया: बैंककर्मी समेत परिवार के 5 लोग सवार थे; भरहुत नगर में हुई घटना – Satna News

सतना में खड़ी कार पर गिरा पेड़, नपा ने हटाया:  बैंककर्मी समेत परिवार के 5 लोग सवार थे; भरहुत नगर में हुई घटना – Satna News


सतना के भरहुत नगर में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक कार पर अचानक पेड़ गिर गया। कार में बैंककर्मी दीपक निगम अपनी मां, मौसी, बहू और एक साल के नाती के साथ मौजूद थे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

.

घटना के समय गाड़ी पृथ्वीराज शोरूम के सामने खड़ी थी। कार में सवार किसी को भी चोट नहीं आई। हालांकि कार (MP 19 CA 9518) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बारिश से पेड़ की जड़ कमजोर होने के कारण हुई।

पेड़ हटाने में लगे डेढ़ घंटे घटना के वक्त न बारिश हो रही थी और न ही तेज हवाएं चल रही थीं। पेड़ गिरने से भरहुत नगर में ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद पेड़ को हटाकर क्षतिग्रस्त कार को निकाला गया और यातायात बहाल किया गया। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि घटनास्थल से पेड़ को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

पेड़ गिरने से भरहुत नगर में ट्रैफिक जाम लग गया था।



Source link