Jabalpur Weather: जबलपुर में भयंकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 20 इंच रेनफॉल, बरगी डैम से आई राहत भरी खबर

Jabalpur Weather: जबलपुर में भयंकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 20 इंच रेनफॉल, बरगी डैम से आई राहत भरी खबर


Last Updated:

Jabalpur Weather Update Today: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं, बरगी डैम से राहत भी खबर भी आई है…

हाइलाइट्स

  • जबलपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
  • बरगी डैम में पानी की आवक कम हुई, राहत की खबर
  • जबलपुर में मानसून सीजन में 20 इंच बारिश दर्ज
Jabalpur Weather News. महाकौशल क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज एक बार फिर जबलपुर जिले सहित कटनी, शहडोल, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि, बरगी बांध में पानी की आवक कम हुई है.

लिहाजा जिन 21 में से 17 गेटों को बरगी बांध प्रबंधन ने खोला था. अब उनमें से 12 गेटों को बंद दिया गया है, जहां अब पांच गेटों से ही पानी को छोड़ा जा रहा है. अब बांध का जलस्तर 416.5 मीटर पर है. दूसरी तरफ बांध के गेट बंद करने के बाद नर्मदा की घाटों में पानी का जलस्तर कम देखने को मिला है.

मानसून सीजन में 20 इंच हो चुकी बारिश 
जिले भर में लगातार हो रही बारिश के कारण अब मानसून सीजन में जिले का आंकड़ा 20 इंच के करीब पहुंच चुका है. वहीं, 24 घंटे में करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई. जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. जिले में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है.

रात होते ही जमकर बरसे बादल
बीते दिन गुरुवार को एक तरफ शाम तक मौसम खुल रहा, वहीं शाम होते ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. फिलहाल रिमझिम बारिश का दौर जारी है. जिले में हो रही बारिश के कारण जबलपुर का खंडारी डैम भी ओवरफ्लो हो चुका है, जिसे बड़ी संख्या में टूरिस्ट देखने पहुंच रहे हैं. जबकि दूसरी तरफ निदान वाटर फॉल में टूरिस्ट की लापरवाही देखने को भी मिल रही है.

homemadhya-pradesh

जबलपुर में भयंकर बारिश का अलर्ट, 20 इंच रेनफॉल, बरगी डैम से आई राहत भरी खबर



Source link