एथर एनर्जी ला रहा नया ऑफर, 40 पर्सेंट तक सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

एथर एनर्जी ला रहा नया ऑफर, 40 पर्सेंट तक सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स


Last Updated:

एथर एनर्जी भारतीय बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए नया किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी जल्द ही बैटरी एज़ ए सर्विस (BaaS) ऑप्शन भी पेश करेगी.

हाइलाइट्स

  • एथर एनर्जी ला रहा नया किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर.
  • BaaS ऑप्शन से स्कूटर की कीमत 40% तक कम होगी.
  • एथर का टारगेट इस साल के अंत तक 750 स्टोर खोलना है.
नई दिल्ली. भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांडों में से एक, एथर एनर्जी इंडियन मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है. इसीलिए कंपनी एक नया किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है. एथर ने यह भी कंफर्म किया है कि वह जल्द ही BaaS (बैटरी एज़ ए सर्विस) ऑप्शन भी पेश करेगा. आइए इस बारे में डिटेल्स देखें और समझें कि बायर्स के लिए कंपनी का यह प्लान कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है.

बैटरी एज ए सर्विस
एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर, रवनीत फोकेला ने पुष्टि की है कि ब्रांड BaaS को एक ऑप्शन के रूप में पेश करने पर काम कर रहा है. इससे उन ग्राहकों को काफी फायदा होगा जो एक बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं. इस प्लान के तहत स्कूटर की शुरुआती कीमत 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगी.

कब तक शुरू होगी सर्विस?
हालांकि BaaS की शुरुआत के लिए कोई टाइम लाइन अभी तक नहीं बताई गई है, लेकिन हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इसे एक हफ्ते के अंदर घोषित किया जा सकता है. एथर के BaaS ऑफर की ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं. यह संभव है कि एथर मंथली मेंबरशिप चार्ज ले सकता है या यूजर्स को प्रति किलोमीटर के आधार पर एक चार्ज कर सकता है.

होंडा भी देता है Baas का ऑप्शन
हालांकि दोपहिया ब्रांडों की संख्या दर्जनों से ज्यादा है, लेकिन BaaS ऑप्शन केवल कुछ ही ब्रांड्स ऑफर कर रहे हैं. मेजर ब्रांड्स की BaaS करें तो होंडा एक्टिवा ई है. हीरो मोटोकॉर्प अपने अपकमिंग वीडा VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ BaaS ऑप्शन पेश कर चुका है, जिसका लॉन्च 1 जुलाई को हुआ था. बिक्री बढ़ाने के लिए, एथर एक नए किफायती ‘EL’ प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रहा है.

संभावित कीमत
कीमतें 1 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है, जिससे टीवीएस, बजाज और ओला इलेक्ट्रिक जैसे ब्रांड्स को कड़ी चुनौती पेश की जा सके. एथर अपनी सेल्स और सर्विस नेटवर्क बढ़ाने पर भी काम कर रहा है. ब्रांड ने इस साल के अंत तक 750 स्टोर का टारगेट सेट किया है. फिलहाल, एथर के पास अभी पैन इंडिया लगभग 350 स्टोर ऑपरेशनल है.

homeauto

एथर एनर्जी ला रहा नया ऑफर, 40 पर्सेंट तक सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स



Source link