एमपी में हाईवे पर पुल डूबे, बाढ़ के हालात: उफनती नदियां पार कर रहे लोग, बस्तियों में पानी घुसा; वीडियो में देखिए बारिश के हाल – Madhya Pradesh News

चित्रकूट में बाढ़ आ गई है। टीकमगढ़ में हाईवे डूब गया। छतरपुर में जटाशंकर झरने में तेजी से पानी बह रहा है।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। छतरपुर, मैहर और चित्रकूट में बाढ़ के हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के राम और भरत घाट डूब गए हैं। दुकानों और घरों में पानी भर गया है। छतरपुर का जटाशंकर झरना तेजी से बह रहा है। मैहर में मां शारद

.

तस्वीरों में देखिए एमपी में बारिश से बने हालात…

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। राम घाट और भरत घाट डूब गए हैं। नदी का पानी बस्तियों तक पहुंच गया है। बाढ़ में नाव चलाकर लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंच रहे हैं।

मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे घरों और दुकानों में भी पानी भर गया है, जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ। यहां अभी भी बारिश जारी है।

मंदाकिनी नदी से लगे इलाकों में तीन फीट से ऊपर तक पानी भरा है। यहां पेड़ आधे डूब गए। पानी कार की छत तक आ गया है। बस्तियों में तालाब जैसा जलभराव हो गया।

चित्रकूट में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। मैदानी इलाकों में लगातार पानी बढ़ने से लोगों को सीढ़ी लगाकर छतों पर चढ़ाया जा रहा है।

छतरपुर में भगवा के ग्राम सिजवाहा की काठन नदी में मछली पकड़ने गया किशोर टापू पर फंस गया। पुलिस बोट लेकर पहुंची और उसका रेस्क्यू किया गया।

छतरपुर में बन्ने नदी उफान पर है। ग्राम पंचायत कटारा में पुल के 4 फीट ऊपर से पानी बह रहा है। पुल पार करने के दौरान एक युवक बह गया, जिसे लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

छतरपुर में 30 घंटे से बारिश जारी है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। खेतों में पानी भर गया है। तिलहन की 80% फसल खराब हो गई है। किसानों ने इसके वीडियो जारी किए हैं।

छतरपुर के खजुराहो रेलवे स्टेशन के पुल के नीचे पानी भरने से खजुराहो-बमीठा हाईवे बंद हो गया है। रेलवे कॉलोनी और आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया है।

मां शारदा मंदिर रोड से पानी निकालने के लिए नगर पालिका ने जेसीबी मशीन को काम पर लगाया है। पानी बाहर निकालने कोशिश की जा रही है, लेकिन लगातार बारिश से जलभराव हो रहा है।

मैहर में हो रही भारी बारिश के चलते लिलजी नदी उफान पर है। नदी का पानी मां शारदा मंदिर मार्ग में भर गया है। जिसके चलते दर्शनार्थियों के आने-जाने का रास्ता बंद है।

टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर जेवरा नाले के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग पानी में से वाहन निकाल रहे हैं। यहां सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं।

टीकमगढ़ में कोतवाली के बगल से प्रधानपुरा गली में शनिवार सुबह मकान का एक हिस्सा गिर गया। हादसे के दौरान न तो मकान में कोई था न ही आसपास किसी की मौजूदगी थी।

उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। एक गेट एक मीटर और दूसरा आधा मीटर तक खोला गया है।

रायसेन में सिलवानी स्टेट हाईवे-44 मार्ग बंद हो गया है। यहां तेंदोनी नदी का पानी सड़क पर करीब 8 फीट ऊपर से बह रहा है। प्रशासन ने यहां बैरिकेड लगा दिए हैं।

मैहर जिले में सतना के पुराने मार्ग पर संपर्क टूट गया है। यहां ग्राम कोरवारा के पास सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। पुल पर करीब दो फीट तक पानी भर गया है।

ये खबर भी पढ़ें…

चित्रकूट में बाढ़, नाव से सुरक्षित जगह पहुंच रहे लोग:मैहर में शारदा मंदिर रोड पर 3 फीट पानी मध्यप्रदेश में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। चित्रकूट में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके चलते रामघाट, भरतघाट सहित सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं। घरों-दुकानों में भी पानी घुस रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….

Source link