चेक बाउंस का आरोपी 9 साल बाद पकड़ाया: नागपुर में पता बदलकर रह रहा था, सिवनी पुलिस ने किया गिरफ्तार – Seoni News

चेक बाउंस का आरोपी 9 साल बाद पकड़ाया:  नागपुर में पता बदलकर रह रहा था, सिवनी पुलिस ने किया गिरफ्तार – Seoni News



सिवनी कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के एक पुराने मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तुषार रावल पिछले 9 सालों से फरार चल रहा था।

.

तुषार मूल रूप से नागपुर के लक्ष्मीनगर स्थित अनुपमा अपार्टमेंट का निवासी था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना पता बदलकर सहारा सिटी जामठा, नागपुर में निवास बना लिया था।

आरोपी ने 12 लाख का चेक दे दिया था

कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि सिवनी निवासी राजा हेड़ाऊ से कुछ पैसे लेने देन का मामला था। जिसके चलते राजा हेड़ाऊ को तुषार रावल को 12 लाख रुपए दिए थे। जिसके बदले में चेक ले लिया था।

राजा हेड़ाऊ ने बताया कि वर्ष 2015 में तुषार रावल ने उन्हें रेलवे के निर्माण कार्य सहित अन्य काम दिलाने के नाम पर पैसे लिया था। जिसके बदले में 12 लाख का चेक दे दिया था।

पैसे न वापस करने के बाद राजा हेड़ाऊ ने चेक बैंक में लगाया जो बाउंस हो गया। इसके बाद कोतवाली में केस दर्ज किया था।



Source link