नदी में फंसे 6 लोगों को बचाया, एक की मौत: शहडोल में बारिश का कहर, बाणसागर डैम के 3 गेट आज खुलेंगे – Shahdol News

नदी में फंसे 6 लोगों को बचाया, एक की मौत:  शहडोल में बारिश का कहर, बाणसागर डैम के 3 गेट आज खुलेंगे – Shahdol News


शहडोल जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों में उफान की वजह से कई मार्ग बंद हो गए हैं। ब्यौहारी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को नदी में आए उफान से एक परिवार के घर के चारों तरफ पानी भर गया।

.

एसडीआरएफ की टीम ने थाना प्रभारी अरुण पांडे के नेतृत्व में चार घंटे की मशक्कत के बाद राम सुमन कुशवाहा के परिवार के 6 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। घर और खेत में 6 फीट तक पानी भर गया था।

देवलौंद में तेज बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में मकान के नीचे दबने से एक पुजारी की मौत हो गई। ब्यौहारी से पपौंध मार्ग शुक्रवार शाम 6 बजे से बंद था। नौड़िया गांव की समधिन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। शनिवार तड़के पुल से पानी का स्तर कम होने पर मार्ग फिर से खुल गया।

बाणसागर डैम के तीन गेट आज दोपहर 12 बजे खोले जाएंगे। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

देखिए तस्वीरें…

आज 12 बजे बाणसागर डैम के खोले जाएंगे तीन गेट जिले में बीते एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश से नदी नाले ऊफान पर है। नदिया व तालाबों को जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बाणसागर बांध का जल स्तर शुक्रवार की रात तक 339.6 मीटर तक पहुंच गया है। जल की आवक दर 1791 क्यूमेक्स बताया गया है। बांध के लगातार बढ़ते जल स्तर से कैचमेंट एरिया में तक पानी पहुंच जाने से विभाग अब तीन गेट खोलने की तैयारी कर रहा है। मुख्य अभियंता गंगा कछार जल संसाधन विभाग रीवा ने बाणसागर बांध के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से बांध के रेडियल तीन गेट खोलकर 2500 क्यूमेक्स पानी छोडने निर्देशित किया है। मुख्य अभियंता के निर्देश के बाद अब बाणसागर प्रबंधन रेडियल गेट को खोलने की तैयारी में जुट गया है। प्रबंधन की माने तो शनिवार की दोपहर 12 बजे गेट खोला जाएगा और 2500 क्यूमेक्स जल प्रवाह किया जाएगा। जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है

कच्चा मकान गिर पुजारी की मौत देवलौंद थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से कच्चा मकान गिर गया, जिसके नीचे दबने से रामधनी बैस पिता राम भरोसे उम्र 80 वर्ष निवासी चौकी टोला बुढ़वा की मलवे में दबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया की रामधनी शिव बाबा मंदिर में पुजारी थे, और रात्रि में हुई बारिश के कारण उनका कच्चा मकान गिर गया,घटना उस समय घटी जब वह अकेले घर के अंदर सो रहे थे।

सुबह जब लोगों ने पुजारी के मकान को गिरा देखा ,तब जाकर पुलिस को जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे को हटाया तो रामधनी का शव पुलिस को मिला है ।पुलिस के मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link