Last Updated:
Tips And Tricks: बारिश शुरू होते ही कई लोगों के सिर में खुजली शुरू हो जाती है. सिर इतना खुजलाता है कि खुजाते-खुजाते लोग खून निकाल लेते हैं. ऐसे में ये देसी उपाय बेहद कारगर हैं…
हाइलाइट्स
- नीम के तेल का इस्तेमाल खुजली में राहत देता है
- नींबू और छाछ का घोल सिर में लगाएं और धो लें
- नारियल तेल और शहद मिलाकर सिर में लगाएं
Monsoon Hair Health Tips: बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है, उतनी ही परेशानियां भी लेकर आता है. मानसून सीजन शुरू होते ही सिर में खुजली की समस्या आम हो जाती है. कई लोग इससे निजात पाने के लिए महंगे इलाज करवाते हैं, लेकिन कभी-कभी समस्या बनी रहती है. आज हम आपको दादी-नानी के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर एक हफ्ते में ही आपकी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.
दादी मां द्रोपती बाई बताती हैं कि अगर बारिश के मौसम में सिर में खुजली हो रही है, तो नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, नीम के पत्तों को उबालकर उस पानी से नहाएं, नींबू और छाछ का घोल बनाकर सिर में लगाएं और फिर अच्छे से धो लें. नारियल तेल और शहद का भी उपयोग कर सकते हैं. ऐसा करने से दो-चार दिन में ही आराम मिल जाता है. अगर आप भी राहत पाना चाहते हैं तो ये 5 तरीकें नोट कर लें…
बेहद कारगर हैं ये 5 देसी तरीके