बैरसिया विकासखंड की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए सिविल अस्पताल बैरसिया में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विकासखंड स्तर पर प्रगति
.
बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैरसिया विकासखंड में पदस्थ सभी स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन तभी आहरित किया जाएगा, जब वे मुख्यालय में निवास करेंगे। उन्होंने मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (CMO) को इस संबंध में तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्वास्थ्यकर्मी अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद रहें और जनता को बेहतर सेवाएं मिलें।
स्वास्थ्य संस्थाओं का किया दौरा इससे पहले, सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बैरसिया की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का दौरा किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा में उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निवासियों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान सरपंच संतोष लोधी ने विशेष रूप से संस्था में एक महिला मेडिकल ऑफिसर की पोस्टिंग का आग्रह किया, जिस पर सीएमएचओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बच्चों की लाइन लिस्टिंग… समीक्षा बैठक में डॉ. शर्मा ने दस्तक अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चों की लाइन लिस्टिंग के अनुसार निर्धारित सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने 11 अगस्त तक चलने वाले विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के दौरान लक्ष्य दंपत्ति सूची के अनुसार संपर्क कर परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।