मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने शनिवार को बैतूल जिले का दौरा किया। उन्होंने आमला और भैंसदेही में जलस्रोतों पर पूजा-अर्चना की। आमला जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अंबाडा में बेल नदी के उद्गम स्थल पर विधिवत पूजा की। इसक
.
मंत्री पटेल ने कहा कि नदी का उद्गम स्थल ऊर्जा का केंद्र होता है।
उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और मानवीय स्वार्थ के कारण जल स्रोत सूख रहे हैं। उन्होंने “जल गंगा संवर्धन अभियान” की सराहना की। साथ ही लोगों को नदियों को प्रदूषित न करने और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल बैतूल पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ,जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
भैंसदेही में मंत्री ने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा और जलाभिषेक किया। उन्होंने पूर्णा के तट पर पहुंचकर उ जल अर्पित किया। इस दौरान दौरान जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह ठाकुर, नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी, जनपद अध्यक्ष यशवंती धुर्वे, उपाध्यक्ष पवन सिंह परते, देवी सिंह, मंडल अध्यक्ष केशर लोखंडे मौजूद रहे।

यहां उन्होंने नदियों के उद्गम स्थल का पूजन किया।