मऊगंज में 24 घंटे से लगातार बारिश: निहाई नदी का पुल डूबा, 12 गांवों का मुख्यालय से टूटा संपर्क – Mauganj News

मऊगंज में 24 घंटे से लगातार बारिश:  निहाई नदी का पुल डूबा, 12 गांवों का मुख्यालय से टूटा संपर्क – Mauganj News



मऊगंज जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से स्थिति विकट हो गई है। जिले की प्रमुख नदियां और नाले उफान पर हैं। हनुमना तहसील क्षेत्र में निहाई नदी का पुल गुरुवार शाम 6 बजे जलमग्न हो गया। इससे वराव, फूल, हरिचंद सिंह, पैपखार, नदहा, ढखरा, पहाड़ी

.

ग्रामीणों को अब मऊगंज पहुंचने के लिए 25-30 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। कुछ लोग जोखिम उठाकर डूबे हुए पुल से गुजर रहे हैं। इनमें स्कूली बस, मोटरसाइकिल और पैदल यात्री शामिल हैं।

ओड्डा नदी में बाढ़ के कारण करही गांव के पास सेनुआ-फूल मार्ग बंद हो गया है। नईगढ़ी जनपद की कैछुआ ग्राम पंचायत और मऊगंज नगर में जल निकासी की समस्या से जलभराव हो गया है। शुक्रवार रात तक बारिश जारी रही। शनिवार सुबह से मौसम साफ हुआ है।

जिले में इस वर्ष अब तक 537.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष यह मात्र 166 मिमी थी। 11 जुलाई को एक दिन में 31.4 मिमी वर्षा हुई। मऊगंज तहसील में सबसे अधिक 51.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार मऊगंज में 460.6 मिमी, हनुमना में 631.8 मिमी और नईगढ़ी में 519.4 मिमी वर्षा हुई है।



Source link